टाइगर स्टेट के रूप में बने मध्यप्रदेश की पहचान : पर्यटन मंत्री

सोहागपुर| मढ़ई में टूरिज्म को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। सीएम का सबसे ज्यादा फोकस टूरिज्म सेक्टर पर है। पूरे प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ाया जा रहा है। हमारा प्रयास है की हमारे प्रदेश की पहचान टाइगर स्टेट के रूप में बने। यह बात गुरुवार को मढ़ई दौरे पर आए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने कही। उन्होंने कहा कि पचमढ़ी उत्सव की तर्ज पर मढ़ई उत्सव शुरू किए जाने पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि इसकी शुरुआत मढ़ई के लिए बेहतर होगी। इसके लिए कलेक्टर और वन अधिकारियों द्वारा मढ़ई उत्सव की रूपरेखा बनाई जाएगी। उक्त विषय को लेकर वन मंत्री से भी चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर एसडीओ आरएस भदौरिया, रेंजर जीएस निगबाल, डिप्टी रेंजर प्रदीप पंकज सहित स्टाफ कर्मी मौजूद थे।