मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की मंशा एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में उर्वरक बीज एवं कीटनाशकों की शुद्धता की जाँच के लिए 15 से 30 नवम्बर तक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा विशेष जाँच अभियान प्रारंभ किया गया। पैरा बनाए अभियान के तहत अमानक/नकली उर्वरक बीज एवं कीटनाशक बेचने वालों पर कीटनाशक अधिनियम 1986 एवं नियम 1971, उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत जांच और कार्यवाही की जा सकती है, आज उर्वरक के 13 नमूने, कीटनाशक के 2 एवं बीज का 1 नमूना लिया गया है। इस अभियान के प्रभावी संचालन हेतु भोपाल जिले में दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में 1 सहायक संचालक कृषि, 1 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/कृषि विकास अधिकारी को सम्मिलित किया गया है। दलों द्वारा आज से ही सघन अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है।
जिले में संचालित बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं के परिसरों का औचक निरीक्षण कर उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक के नमूने लेकर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला को भेजेंगे साथ ही अनियमितता पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करेंगे।
इस अभियान में कालाबाजारी, मिस ब्रांडेड अवैध भण्डराण, अवैध परिवहन, अधिक कीमत पर बेचना बिना लाइसेंस पर बेचने पर पृथक से वैधानिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही जिले के बीज उत्पादक समितियों एवं कीटनाशक निर्माण इकाईयों एवं विभिन्न प्रकार के उर्वरक निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर नमूने लिये जाएंगे।